फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बदली गई हाईटेंशन लाइन, झुलसे किसान का हो रहा इलाज

Mon, 25 May 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू। क्षेत्र के गांव बेलाझार में बिजली विभाग ने हाईटेंशन लाइन तो बदल दी लेकिन आपूर्ति अभी तक शुरू नही की गई है। इससे गांव के लोग गर्मी से परेशान हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात गांव में इंसुलेटर में कमी आने से हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया था। इससे चंद्रशेखर राजपूत की भैंस की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई थी। चंद्रशेखर भी करंट की चपेट में आकर गंभीर घायल हुए थे।
सीएचसी से रेफर घायल का इलाज इटावा के निजी अस्पताल में चल रहा है। तहसीलदार अविनाश कुमार ने बिजली विभाग की ओर से मुआवजा दिलाने के लिए रिपोर्ट तैयार किए जाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

घायल की पत्नी मंजू की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना का मामला दर्ज किया था। परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की ओर से इलाज के लिए कोई सहायता नही की जा रही है। उधर, घटना के बाद गांव में आपूर्ति अभी तक बहाल नहीं हो सकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें