फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, आठ घायल

Tue, 10 Mar 2026 06:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-30-ऑटो से टकराने के बाद सड़क किनारे खड्ड में पड़ी कार। संवाद
विज्ञापन
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के बिधूना मार्ग स्थित गायत्री भट्टा के पास मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो अनियंत्रित होने के बाद सड़क पर ही पलट गया, जबकि कार दूसरी लेन पार करते हुए खड्ड में जा घुसी। हादसे में ऑटो सवार आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कन्नौज के तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस जांच में कार चालक शराब के नशे में मिला।


दोपहर करीब तीन बजे बेला की ओर से जा रही एक तेज रफ्तार कार ने बिधूना से आ रहे ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो में चालक समेत करीब नौ लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं, खड्ड में फंसी कार के चालक को सुरक्षित निकालकर पुलिस ने हिरासत में लिया है। जांच में कार चालक शराब के नशे में मिला, पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन




हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने बुलडोजर से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर थाने पहुंचाया। हादसे में बेला गांव निवासी अफसर अली (58) व उनकी पत्नी नाजरा (55) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा मैनपुरी के मोतीनगर निवासी दीपा (20), महू निवासी दीपा (26), प्रियंका देवी (24), उनकी बेटी नित्या (2), बेटा प्रतीक (9) और लक्षीराम पुर्वा निवासी रीना देवी (30) को मामूली चोटें आई हैं।

प्राथमिक उपचार के बाद अफसर अली और नाजरा की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सभी बिधूना से ऑटो द्वारा अपने-अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन




थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया है, फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य है। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें