फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किशोरी को न खोज पाने पर हाईकोर्ट सख्त, विवेचक दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसपी ने फफूंद थाने में तैनात उपनिरीक्षक पर की कार्रवाई, छह माह पूर्व लापता हुई थी 15 वर्षीय किशोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र से छह माह पूर्व लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी के मामले में विवेचना में लापरवाही बरतना दरोगा को भारी पड़ गया। किशोरी का अब तक सुराग न लगने और विवेचना की धीमी गति पर मामला हाईकोर्ट पहुंचा। उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप और सख्त रुख के बाद एसपी अभिषेक भारती ने विवेचक उपनिरीक्षक विजय सिंह को निलंबित कर दिया है।
फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी करीब छह महीने पहले अचानक लापता हो गई थी। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। विवेचना फफूंद थाने में तैनात उपनिरीक्षक विजय सिंह को सौंपी गई थी। काफी समय बीतने के बाद भी जब पुलिस किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा सकी तो परिजनों ने मामले को लेकर न्यायालय का रुख किया और मामला हाईकोर्ट पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, उच्च न्यायालय ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इसके बाद उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया विवेचक विजय सिंह की ओर से विवेचना में लापरवाही और शिथिलता बरते जाने की पुष्टि हुई। हाईकोर्ट के सख्त रुख और जांच रिपोर्ट के बाद एसपी ने उपनिरीक्षक विजय सिंह को निलंबित कर दिया। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि विवेचना में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें