फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: इधर भतीजी की हुई विदाई, उधर ताऊ की चिता जली

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला ठठराई मोहाल निवासी एक परिवार की खुशियों को ऐसा ग्रहण लगा जिससे परिवार उबर नहीं पा रहा है। भतीजी की शादी के एक दिन पहले ताऊ की मौत ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। शादी में कोई समस्या न आए इसलिए परिवार ने दिल पर पत्थर रखकर दो दिन शव को घर पर ही रखा। भतीजी की विदाई के बाद ताऊ की चिता जल सकी। यह घटना शहर में चर्चित हो गई है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला ठठराई मोहाल निवासी राम प्रकाश की बेटी सृष्टि की 18 नवंबर को कानपुर में शादी थी। 17 नवंबर को हल्दी, मेहंदी के बाद मातृ पूजन था। कार्यक्रम होने के बाद सभी घर चले गए जबकि सृष्टि के ताऊ ओमप्रकाश गेस्ट हाउस में रुक गए। इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। इससे खुशी का माहौल मातम में बदल गया। शादी में कोई परेशानी न आए, इसलिए ओमप्रकाश के तीनों पुत्रों ने इस पर सहमति जता दी कि शादी के बाद अंतिम संस्कार किया जाए।
18 नवंबर को परिवार के कुछ लोग सृष्टि को लेकर कानपुर पहुंचे। वहां शादी हुई तब तक शव नगर पालिका की ओर से भेजे गए फ्रीजर में घर पर ही रखा रहा। 19 नवंबर को परिजन घर पहुंचे। इसके बाद ओमप्रकाश का अंतिम संस्कार हो सका। भतीजी की शादी के एक दिन पहले ताऊ की मौत की चर्चा शहर में होती रही। परिजन का कहना है कि ताऊ की मौत के चलते अब एक माह तक भतीजी की चौथी नहीं हो सकेगी। अभी तेरहवीं की तारीख तय नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें