फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की भिडंत में हेल्पर घायल

Sat, 02 Jul 2016 12:14 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरूहूली में आगे-पीछे जा रहे दो ट्रकों में आगे वाले ट्रक का टायर फट गया। इससे उसका पहिया सड़क में धंस गया। इससे पीछे से आ रहा ट्रक उससे जा भिड़ा। पीछे वाले ट्रक में बैठा हेल्पर घायल हो गया। उसे सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर जाने दिया। हादसे में ट्रक के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह लगभग 5:30 बजे अमेठी से भीलवाड़ा पंजाब जा रहे ट्रक में आगे जा रहे ट्रक का टायर फट जाने से भिडंत हो गई। इससे पीछे वाले ट्रक का हेल्पर मोहम्मद कलाम (45) पुत्र मोहम्मद अमीन मामूली रूप से घायल हो गया। उसे सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर जाने दिया। हादसे में पीछे वाला ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित हेल्पर ने आगे वाले ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाने का आरोप लगाया और थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें