औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति के पदाधिकारी शुक्रवार सुबह जरूरतमंद लोहा पीटा समुदाय के जगदीश के यहां पहुंचे। कानपुर रोड किनारे फुटपाथ पर झोपड़ी में रह रहे परिवार की बेटी की शादी के लिए मदद की।
जगदीश ने बताया कि बीमारी के चलते उनकी पत्नी का करीब एक साल पहले निधन हो गया था। उनकी बेटी अंजली का विवाह माधौगढ़ निवासी दीवान के साथ 20 अप्रैल को होना है।
अंजली को रोली चावल से तिलक किया। समिति ने सहयोग के तौर पर आटा, तेल, रिफाइंड, सब्जी, मसाला, लहंगा चुनरी, ज्वेलरी, बर्तन, तौलिया, बेडशीट, बैग, शृंगार सामग्री आदि गृह उपयोगी सामग्री भेंट की।
समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल, संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता, अभिषेक पोरवाल, सूबेदार पाल, राकेश गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, राम आसरे बाजपेई, मनोज गुप्ता, शशि गुप्ता, मनोज पुरवार, पारुल अग्रवाल, विसुन सिंह, लक्ष्मी विश्नोई, बबिता गुप्ता मौजूद रहीं (संवाद)