फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चेकिंग में पकड़े 33 वाहन, 30 लाख रुपये जुर्माना

Fri, 18 Apr 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रक को पकड़ कर उसके दस्तावेज चेक करते एआरटीओ सुदेश तिवारी। - फोटो : ओवरलोड ट्रक को पकड़ कर उसके दस्तावेज चेक करते एआरटीओ सुदेश तिवारी।
विज्ञापन
बिधूना। बिना वैध दस्तावेज और ओवरलोडिंग के चलने वाले वाहनों के खिलाफ जांच अभियान के दौरान 33 गाड़ियां पकड़ी गई हैं। उन सभी वाहनों को थानों में खड़ा करवाया गया। एक्सप्रेसवे पर भी दो बसों का चालान किया गया। जांच के दौरान वाहन चालकों से जुर्माना के रूप में 30 लाख रुपये वसूले गए।
विज्ञापन

एआरटीओ सुदेश तिवारी ने शुक्रवार को एरवाकटरा, उमरैन व बिधूना कस्बा के साथ औरैया में टीम के साथ अभियान चलाया। अभियान के दौरान एरवाकटरा में 30 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की गई। पांच वाहनों का चालान कर छोड़ दिया गया। 25 वाहनों को एरवाकटरा थाने में सीज कर खड़ा करा दिया गया। गिट्टी भरे दो ओवरलोड डंपर का एक-एक लाख जुर्माना कर सीज कर दिया गया।
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो बसों का एक-एक लाख का चालान किया गया। बिधूना कस्बा में बिना नंबर व बिना पंजीकरण के सड़कों पर फर्राटा भर रहे आठ ई-रिक्शा का लगभग 75 हजार रुपये का चालान किया गया। चालान कर छोड़ दिया गया। एआरटीओ ने बताया कि औरैया में आठ ट्रक बंद कर 15 लाख रुपये के चालान किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआटीओ ने बताया कि 30 अप्रैल तक अभियान चलाया जा रहा। बताया कि औरैया में आठ ट्रक व एरवाकटरा में 25 वाहनों को बंद किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें