फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जरूरतमंद बेटी की शादी के लिए की मदद

Tue, 10 Mar 2026 10:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-17- अंजली को घरेलू उपयोग की सामग्री भेंट करते एक विचित्र पहल संस्था के पदाधिकारी। स्रोत:स्
विज्ञापन
औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल के पदाधिकारी मंगलवार को मोहल्ला दयालपुर में आर्थिक रूप से कमजोर दर्शन सिंह के घर पहुंचे। उनकी बेटी अंजली का विवाह उम्मेद का नगला अछल्दा निवासी अनुज के साथ आज होना है।
विज्ञापन

परिवार पर आर्थिक संकट होने के कारण अंजली की मां उमा देवी ने संस्था से मदद मांगी थी। ऐसे में अंजली के घर पहुंचकर सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी विश्नोई के साथ अन्य सदस्यों ने अंजली का तिलक किया।
इसके बाद समिति व जन सहयोग से बेटी को सामान भेंट किया। संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल, संस्थापक आनंदनाथ गुप्ता, मंजू गुप्ता, राखी गुप्ता, एकता गुप्ता, बबिता गुप्ता, संजय अग्रवाल, मनोज पुरवार, विनोद पोरवाल, हिमांशु दुबे, सतीश समेत अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें