फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: इंसुलेटर खराब होने से गुल रही डेढ़ सौ गांवों की बिजली

Tue, 10 Mar 2026 10:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। मंगलवार तड़के करीब चार बजे 33 केवीए लाइन का इंसुलेटर खराब हो जाने से उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे उमरैन, दोबामाफी, समायन, एरवा कटरा व बढ़िन फीडर से जुड़े करीब डेढ़ सौ गांवों में करीब आठ घंटे तक आपूर्ति ठप रही ।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर बिजली विभाग की टीम ने सुबह लाइन की पेट्रोलिंग कर फॉल्ट का पता लगाया और मरम्मत कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद लाइन को दुरुस्त किया जा सका। इस दौरान उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा। सुबह लोगों को पानी के पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा।
अवर अभियंता कुलवंत सिंह ने बताया कि गुलालपुर गांव के पास से गुजर रही 33 केवीए लाइन का इंसुलेटर खराब होने से लाइन में फॉल्ट आ गया था। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह पेट्रोलिंग के बाद फॉल्ट ठीक कर दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें