फोटो-11-सैफई-रूरा मार्ग पर लगाया जा रहा हाइटगेज।संवाद
अछल्दा। सिंचाई विभाग द्वारा नहर किनारे सड़क पर भारी वाहनों के रोक के लिए हाइटगेज लगाए जा रहे हैं। इससे यहां भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित हो जाएगा।
लोगों ने बताया कि भारी वाहनों के निकलने से सड़क कई जगह टूट गई है। इसीलिए विभाग ने नहर पुल से दिबियापुर जाने वाली सड़क व नहर पुल पर घसारा के पास हाइटगेज लगाया है।
इसके अलावा सिंचाई विभाग द्वारा मंगलवार को निचली गंग नहर किनारे सैफई-रूरा मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री रोकने के लिए हाइटगेज लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। इससे भारी वाहनों के प्रवेश न करने से जाम से राहत मिलेगी और सड़क टूटने का खतरा कम होगा। (संवाद)