फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिबियापुर नहर पर 14 अप्रैल तक लग जाए हाइटगेज : डीएम

Tue, 08 Apr 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मंगलवार को सुबह 10 बजे जूम मीटिंग में डीएम ने बारी-बारी से सभी विभागों के अधिकारियों की सुध ली। चल रहे कामों से लेकर शिकायती पत्रों का ध्यान दिलाया।
विज्ञापन

गोशालाओं में निरीक्षण को लेकर एसडीएम व बीडीओ को निर्देश दिए। वहीं दिबियापुर नहर पुल पर हाइटगेज 14 अप्रैल तक लग जाने को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को चेताया।
डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने थाना परिसर में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली। निकायों को निर्देश दिए कि वह संबंधित थानाध्यक्ष से संपर्क कर विकास परक, आधारभूत काम जैसे हाईमास्ट लाइटें, बाउंड्री, आवागमन के लिए इंटरलॉकिंग, वाटर कूलर के काम पूरे कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने अवैध परिवहन संचालन व ओवरलोडिंग से लेकर बालू व मौरंग खनन पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रवर्तन कार्य कागजों तक सीमित न रहे, इसके परिणाम धरातल पर दिखाने को कहा।
उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि 14 अप्रैल तक दिबियापुर नहर के उत्तरी दिशा स्थित तिराहे पर हाइटगेज बैरियर लग जाए। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिए कि पशुचर व चकरोड की भूमि का अभियान चलाकर कब्जा मुक्त कराएं। और उन्हें उपयोगी बनाएं।
अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि जल निगम द्वारा संचालित योजनाओं व परियोजनाओं से संबंधित कार्यदायी संस्थाओं का मोबाइल नंबर ग्राम वार पंचायत भवन पर अंकित कराएं।
उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई (नहर) को नहरों व रजबहों में पानी की उपलब्धता के लिए कहा। जिस पर बताया गया कि एक मई से नहरों व रजबहों में पानी की उपलब्धता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें