फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: यमुना पुल पर भार की जांच रिपोर्ट ओके होने पर ही दौड़ेंगे भारी वाहन

Mon, 01 Sep 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शेरगढ़ स्थित यमुना नदी के पुल पर रविवार को लोडेड भार की जांच पूरी हो गई। अब पिलर नंबर 23 पर अनलोडिंग की जांच प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

24 घंटे जांच होने के बाद विभाग लोडेड व अनलोडेड भार की जांच रिपोर्ट लखनऊ या गाजियाबाद भेजेगा। लैब से रिपोर्ट ओके होने के बाद ही पुल पर भारी वाहन दौड़ाए जाएंगे।
औरैया व जालौन जनपद को जोड़ने वाले यमुना नदी का पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके चलते करीब दो साल पहले भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी, हालांकि इस पुल से हल्के वाहन निकल रहे थे। उधर, पुल की मरम्मत के कारण 15 जुलाई से 14 अगस्त तक आवागमन बंद कर दिया गया था। करीब एक महीने तक चला मरम्मत कार्य अब पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

इधर, पुल पर भार परीक्षण करने के लिए तीन सितंबर तक इसे फिर से बंद किया गया है। लोक निर्माण विभाग की तकनीकी टीम पुल पर 120 टन का लोड डालकर जांच कर रही है। इसके बाद अनलोडिंग भार की भी जांच हो रही है।
विज्ञापन

अवर अभियंता रेहान खान ने बताया कि ये प्रक्रिया 24 घंटे तक अपनाई जा रही है। इस अवधि में हर घंटे टीएस मशीन से रीडिंग ली जाएगी। जांच पूरी होने के बाद विभाग लोडेड भार व अनलोडेड भार की जांचें लखनऊ या गाजियाबाद की प्रयोगशाला भेजेगा। जांच रिपोर्ट पर लैब की मुहर लगने के बाद ही पुल से भारी वाहन गुजारे जाएंगे।
उधर, पुल बंद होने से लोगों को बुंदेलखंड के रास्ते से करीब 80 किमी. का सफर तय करना पड़ रहा है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें