अजीतमल सब स्टेशन के जेई धीरेंद्र ने लाइनमैनों के साथ रात में ही पेट्रोलिंग शुरू की। बल्लापुर के पास निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास जंफर टूटा मिला। जिसे जोड़ने के बाद रात एक बजे सप्लाई शुरू हो सकी। मंगलवार की सुबह देवकली से आई अयाना सब स्टेशन को 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया।
अजीतमल सब स्टेशन की सही हुई 33 केवी सप्लाई से अटसू एवं अयाना के सब स्टेशन के कुछ भागों में सप्लाई शुरू कर दी गई है। जेई धीरेंद्र ने बताया कि रात में आंधी और बारिश के चलते 33 केवी लाइनों में फाल्ट हुआ है। अजीतमल सब स्टेशन को आने वाली 33 केवी लाइन का फाल्ट सही हो गया है। जिससे अजीतमल सहित अटसू एवं अयाना के कुछ फीडरों की सप्लाई शुरू कर दी गई है।
(संवाद)