फोटो-20एयूआरपी13- पटाखा बाजार में उमड़ी भीड़ का नजारा। संवाद
बिधूना। दीपावली पर कस्बे में आतिशबाजी के बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। बेला रोड स्थित नदी पुल के पास लगी पटाखा मंडी में हर्ष-उल्लास के माहौल में लोगों ने जमकर खरीदारी की। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे स्टाॅलों पर आतिशबाजी के आकर्षक सामानों की खूब बिक्री हुई।
व्यापारियों के अनुसार इस बार करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की आतिशबाजी की बिक्री हुई। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने पसंदीदा पटाखों की खरीदारी कर दीपावली का त्योहार मनाया। बाजार में अनार, रॉकेट, शर्ट-बम, लैला-मजनू, चटाई और आकाश में रंग बिखेरने वाले फायरवर्क्स की जमकर मांग रही। रात होते ही पूरा कस्बा आतिशबाजी की चमक से जगमगा उठा। आसमान में रंग-बिरंगे पटाखों की छटा ने दीपावली के उत्सव को और भव्य बना दिया। लोग परिवार और मित्रों के साथ हर्षाेल्लास के माहौल में आतिशबाजी करते हुए दीपों के इस पर्व का आनंद लेते नजर आए।