फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रक्षाबंधन पर ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़, सितंबर-अक्तूबर तक आरक्षण फुल

Thu, 27 Aug 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फफूंद स्टेशन पर ट्रेन आने पर उमड़ी यात्रियों की भीड़।संवाद
विज्ञापन
दिबियापुरअछल्दा। रक्षाबंधन त्योहार से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को फफूंद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। कानपुर, लखनऊ और नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई। सितंबर-अक्तूबर तक सभी प्रमुख ट्रेनों में आरक्षण पूरी तरह भर चुका है।
विज्ञापन

आरक्षण काउंटर से मिली जानकारी के अनुसार, गोमती एक्सप्रेस में 3 सितंबर तक स्लीपर क्लास और 8 सितंबर तक एसी क्लास फुल है। नेताजी एक्सप्रेस में 20 सितंबर तक, महानंदा एक्सप्रेस में 15 सितंबर तक सीटें आरक्षित हैं। ऊंचाहार एक्सप्रेस में 22 सितंबर तक और अवध एक्सप्रेस में 25 अक्तूबर तक सभी सीटें भर चुकी हैं। भीड़ के दबाव और सावन स्पेशल ट्रेनों के संचालन के कारण कई ट्रेनें देरी से चलीं। कानपुर जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस फफूंद स्टेशन पर सवा घंटे देरी से पहुंची। महानंदा एक्सप्रेस और कानपुर पैसेंजर भी डेढ़ घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंचीं।
अछल्दा रेलवे स्टेशन पर कानपुर-इटावा पैसेंजर ट्रेन 1 घंटा 20 मिनट की देरी से पहुंची। इटावा-कानपुर मेमू भी 22 मिनट देरी से आई, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। त्योहार के कारण ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ थी, कई यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने अछल्दा में स्पेशल ट्रेनों का ठहराव न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें