फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: झमाझम बारिश से उमस से राहत

Tue, 29 Jul 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया/बिधूना। सुबह से ही मंगलवार को कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश से मौसम अच्छा हो गया। दो दिन से निकल रही चटख धूप और भारी उमस से लोगों को राहत मिली। बारिश को धान की फसल के लिए संजीवनी माना जा रहा है।
विज्ञापन

भोर पहर से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने गर्मी से जहां राहत दी। वहीं, किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौटा दी है। इससे धान की फसल को बड़ा लाभ मिला है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे । इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चली। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि जनपद में मंगलवार को 6.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हवा की रफ्तार और बादल छाने से कुछ दिन तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है। किसानों का कहना है कि इस बारिश से पर्याप्त नमी हो गई है। अब खेतों में रोपाई तेजी से शुरू की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें