फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लू के थपेड़े और गर्मी चरम पर...तापमान 45 डिग्री

Mon, 09 Jun 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
प्यास बुझाते लोग। - फोटो : प्यास बुझाते लोग।
विज्ञापन
औरैया/बिधूना। पिछले चार दिनों से आसमान से आग बरस रही है। सोमवार को 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन

स्थिति यह रही कि घर से बाहर निकले लोग मुंह और सिर ढके रहे। वहीं, रास्ते में पानी पीकर गर्मी से बचाव करते रहे। मौसम विज्ञानी के अनुसार 13 जून तक गर्मी के तेवर तल्ख रहेंगे।
चटख धूप इन दिनों लोगों को झुलसा रही है। लू के थपेड़े से हर कोई बिलबिला उठा है। मौसम विभाग जहां 13 जून तक हालात में सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है। मौसम का तापमान अभी और बढ़ेगा। उधर, प्रतिदिन तापमान में हो रही बढ़ोतरी से सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री व न्यूनतम 30 डिग्री पहुंचा गया।
विज्ञापन

जनपद में तापमान बढ़ने पर डीएम ने गर्मी से बचाव के संबंध में एडवाइजरी जारी करवाई है। तहसील दिवस के दौरान लोगों से गर्मी से बचाव रखने की सलाह दी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट सिंह ने बताया कि इस हफ्ते तापमान और बढ़ने की उम्मीद है।
गर्मी व लू से बचने को अपनाएं ये उपाय
घर से बाहर जाते समय शरीर को ढककर रखें और हल्के रंग के आरामदायक कपड़े पहनें। अंगौछा, चश्मा, छाता, टोपी एवं जूते पहनकर ही घर से बाहर निकलें। थोड़े-थोड़े समय अंतराल पर शीतल जल, नींबू पानी, शिकंजी, नारियल पानी आदि तरल पदार्थों का सेवन करते रहें।
घर, कार्यस्थल आदि स्थानों पर सूर्य की सीधी रोशनी से बचने के लिए परदे आदि की व्यवस्था करें। यात्रा करते समय अपने साथ बोतल में पानी जरूर रखें। गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखें।
ओआरएस का घोल पीएं। बच्चे, बीमार व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। खाना बनाते समय व रात में घरों की खिड़कियों को अवश्य खुला रखें। कमजोरी लगे, सिर दर्द, उल्टी महसूस हो, मांसपेशियों में ऐठन, चक्कर आते हों तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।



क्या न करें

दोपहर 12 से शाम 4 बजे के मध्य धूप में न निकलें। धूप में खड़े वाहनों में बच्चे एवं पालतू जानवरों को न छोड़ें। नंगे पैर और खुले शरीर धूप में न जाएं। अत्याधिक प्रोटीन युक्त भोजन एवं बासी भोजन का सेवन न करें। गहरे और चटख रंग के कपड़ों को पहनने से बचें। संतुलित व हल्का भोजन करें। शराब, चाय, कॉफी, कार्बाेहाइड्रेट, सॉफ्ट ड्रिंक आदि का अधिक सेवन न करें।
विज्ञापन


घर के जूस का करें उपयोग
डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि बाजार में मिल रही खाने-पीने के सामान की खरीदारी करते समय शुद्धता के बारे में सावधानी बरतनी चाहिए। बाजार के सस्ते और नकली जूस से बचें और घर पर ताजे फलों से जूस तैयार करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें