फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी का कहर, प्यासा है शहर

Sun, 03 May 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्य देवता ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। मौजूदा समय में भीषण गर्मी से लोगाें का घराें से निकलना दूभर हो गया है। प्रमुख स्थानाें पर पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने से लोग इधर-उधर देखे जाते है।
विज्ञापन




गर्मी में लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए दुकान से पाउच खरीदने को मजबूर हैं। पेश है पालिका एवं जलनिगम की पोल खोलती रिपोर्ट---




यह है रोडवेज बस स्टैंड के हालात- औरैया। शहर का एक मात्र रोडवेज बस स्टैंड जहां हजाराें की संख्या में यात्रियाें के साथ-साथ राहगीराें का आवागमन रहता है।



कहने को यह रोडवेज स्टैंड है, लेकिन सुविधाआें ने नाम पर एक प्राइवेट स्टैंड से भी बदतर है। यहां लोगाें की प्यास बुझाने को एक पानी की टंकी रखी हुई है। वह भी खुले में रखी है, जिससे लोग गरम पानी पीने को मजबूर है। रोडवेज बस स्टैंड प्रशासन की तरफ से पानी के लिए समुचित उपाय नहीं किए गए है।
विज्ञापन



 
एक फ्रीजर मिटा रहा लोगों की प्यास - औरैया। इटावा रोड स्थित जिला अस्पताल में रोज सैकड़ों की संख्या में मरीज व तीमारदाराें का आवागमन रहता है। यहां पानी के लिए केवल एक फ्रिजर लगा हुआ है, वह भी खुले आसमान के नीचे, जिससे हर समय पानी गर्म बना रहता है। इसके अलावा यहां एक हैंडपंप लगा हुआ है।



जिला अस्पताल के बाहर गेट पर लगा हैंडपंप खुद ही प्यासा दिखाई पड़ रहा है। ऐसे में वह भला क्या दूसरों की प्यास बुझाएगा।


 
कालोनी के बाशिंदे पानी को परेशान - औरैया। एक पखवारे से पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने शहर के प्रमुख स्थानाें पर पानी की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए है।


शहर की पेयजल व्यवस्था देखकर नहीं लगता कि प्रशासन ने कोई इंतजाम किया है। दिबियापुर रोड स्थित कांशीराम कालोनी में सात हैंडपंप लगे हैं, जिनमें से चार हैंडपंप खराब हैं। यहां के वाशिंदों ने प्रशासन से हैंडपंप ठीक कराने की गुहार लगाई, लेकिन किसी के कानों में जूं तक नहीं रेंगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें