फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में अधिगृहीत जमीन को लेकर चल रहे विवाद का राजस्व टीम और निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों ने निस्तारण का प्रयास किया। किसानों की आपत्तियों के निस्तारण व कब्जे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य 2021 के अंत तक पूरा करना है। निर्माणदायी संस्था दिलीप बिल्डिकॉन इसका काम करा रही है लेकिन जिले में कुछ जगहों पर भूमि अधिग्रहण को लेकर समस्या है। क्षेत्र के गांव रामपुर वैश्य, फतेहपुर रामू, मुड़ैना रामदत्त आदि गांवों में आला अधिकारियों ने निरीक्षण कर किसानों से बात की थी।
डीएम सुनील कुमार वर्मा ने किसानो को आश्वासन दिया गया था कि उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण होगा। रविवार को लाइजनिंग आफीसर सचिन जैन, ज्ञानेंद्र सिंह, एसएन दुबे आदि ने राजस्व टीम के साथ किसानों की समस्याओं को देख नक्शे का मिलान कर पैमाइश की। लाइजनिंग आफीसर सचिन जैन ने बताया कि संबंधित लेखपाल, अमीन के साथ मिलकर किसानों की आपत्तियों के निस्तारण व कब्जा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें