फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव व रास्ता न होने की समस्या से जूझ रहे लोगों

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के किनारे फेंसिंग का काम लोगों के हंगामे के कारण शुरू नहीं हो पाया। नाला अधूरा छोड़े जाने से जर्जर मार्ग और जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। उन्होंने पहले नाले का काम पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

डीएफसी के किनारे अवैध रूप से आवागमन को रोकने के लिए आरसीसी फेंसिंग की जा रही है। रविवार को ठेकेदार काम कराने मौके पर पहुंचा तो लोगों ने हंगामा कर दिया। कहा कि ट्रैक के किनारे नाले का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है।
इसके कारण घरों के सामने जलभराव है और रास्ता भी नहीं है। बताया कि पिछले वर्ष तत्कालीन एसडीएम अनुपम शुक्ला ने डीएफसी से नगर पंचायत दिबियापुर को नाला निर्माण के लिए एनओसी भी दिला दी थी। फेंसिंग न होने के कारण अभी लोहिया नगर, इंदिरा नगर नई बस्ती के हजारों लोग रेलवे लाइन पार करके दिबियापुर नगर तक आसानी से पहुंच पाते हैं। लेकिन फेंसिंग के बाद दिबियापुर तक जाना दूभर हो जाएगा। मांग की कि फेंसिंग से पहले निर्माण पूरा कराया जाए। इस दौरान ऋषि कुमार, प्रमोद राजपूत, पप्पू राठौर, रिंकू कश्यप, गंगा गुप्ता, सलीम, बाबी, गुड्डू, हरनारायण राजपूत, साबिर, प्रदीप, कमलेश, राकेश कुमार, मोनी पोरवाल, शाहरुख खान, इमरान, शिवराम, अंकित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें