फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमकदार और रंगीन चिप्स बिगाड़ सकते सेहत

Fri, 10 Mar 2017 12:22 AM IST
औरैया
विज्ञापन
होली - फोटो : self
विज्ञापन
होली पर्व पर चिप्स, पापड़ का प्रचलन बहुत अधिक है। पहले इन्हें घरों में बनाया जाता था। कुछ सालों से रेडीमेड चिप्स, पापड़ की मांग है। बाजार में रंगीन व चमकदार चिप्स, पापड़ों की भरमार है। इनमें सस्ते रंग व केमिकल होने से यह सेहत खराब कर सकते हैं।  बाजार में कई वैरायटी के चिप्स, पापड़ बिक रहे हैं। इनमें सस्ते रंगों का प्रयोग किया गया है। चमकदार बनाने के लिए इनमें केेमिकल डाले गए हैं। यह सेहत के लिए हानिकारक हैं।
विज्ञापन


60 से 200 रुपये तक कीमत
रंगीन चिप्स, गोलगप्पे व पापड़ की कीमत 60 से 200 रुपये किलो है। इसके बाद भी इनकी खूब बिक्री हो रही है।

चाइनीज के नाम से हैं मशहूर
यह चिप्स और पापड़ चाइनीज के नाम से बिक रहे हैं। इनमें आलू और चावल के अंश नजर नहीं आते हैं। इनकी चमक देखकर लोग अकर्षित हो जाते हैं।

खतरनाक हैं अखाद्य रंग
अखाद्य रंग केमिकल से तैयार होते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं। ये किडनी, लीवर, आंत व फेफड़ों में संक्रमण पैदा कर सकते हैं। इनके सेवन से  डायरिया, रक्तअल्पता व गर्भवती महिलाओं को गर्भपात, कैंसर तक हो सकता है।
विज्ञापन

                      डा. कप्तान सिंह
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें