फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Sun, 01 Jun 2025 05:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज जल्द ही नई अत्याधुनिक मशीनों व उपकरणों से लैस होगा। इसके लिए यहां के सात विभागों में करीब पौने दो करोड़ से नई मशीनें आएंगी।
विज्ञापन

इससे मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं तक चकाचक होंगी, साथ ही मरीजों को भी बेहतर तरीके से इलाज भी मिल सकेगा। जनपद के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसके लिए शासन ने औरैया जनपद के चिचौली में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की।
बाहर से देखने में मेडिकल कॉलेज की इमारत तो आलीशान दिखती है, लेकिन यहां पर जरूरी संसाधन नहीं हैं। इस कारण मरीजों को इलाज की बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। अभी हाल ही में समिति संसाधन में मेडिकल कॉलेज में 20 बेड की इमरजेंसी सेवा भी चालू कर दी है, लेकिन इसके संचालन में जरूरी संसाधन आड़े आ रहे हैं।
विज्ञापन



अब शासन स्तर से धीरे-धीरे विशेषज्ञों की नियुक्त के साथ जरूरी उपकरण भी उपलब्ध जुटाए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की डिमांड पर शासन ने सात विभागों में नई मशीन व अन्य उपकरणों के लिए करीब पौने दो करोड़ बजट दिया गया है। इस बजट से मशीनरी व उपकरण मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं को बेहतर बनाएंगे।



मेडिकल कॉलेज चिलौली के प्राचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह ने बताया कि आगामी सत्र के लिए शासन ने सरकारी आर्डर किया है। नई मशीनें व अन्य उपकरण आने के बाद मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी, साथ ही मरीजों का इलाज भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें