फोटो-6- स्टाफ को निर्देश देते सीएमएस डॉ. पवन कुमार शर्मा। स्रोत:कर्मी
- फोटो : कैसरगंज रेंज के भेड़िया प्रभावित क्षेत्र में गश्त करते डीएफओ व अन्य।
औरैया। मेडिकल कॉलेज में रविवार को ओपीडी बंद रहती है। ऐसे में सर्दी को देखते हुए इमरजेंसी में स्वास्थ्य सेवाओं को जांचने के लिए सीएमएस ने तड़के औचक निरीक्षण किया।
यहां पर दो कर्मचारियों के मौके पर न मिलने पर सीएमएस ने फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने भर्ती मरीजों से फीडबैक लिया। सीएमएस डॉ. पवन कुमार शर्मा रविवार तड़के मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। इस दौरान किसी काम से बाहर गए दो कर्मचारी दौड़ते हुए इमरजेंसी पहुंचे। उनके मौके पर न मिलने पर सीएमएस ने दोनों को फटकार लगाई।
इसके बाद उन्होंने बारी-बारी भर्ती मरीजों व तीमारदारों से बातचीत की। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने रैनबसेरे में मिले तीमारदारों के ठहरने के लिए और कंबल मंगवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के क्वालिटी मैनेजर डॉ. सुनील पाल भी साथ रहे।