अजीतमल (औरैया)। तहसील क्षेत्र के ग्राम नवलपुर ब्यौरा में राज्य आयुष सोसायटी उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने किया। शिविर में एक सैकड़ा से ज्यादा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में डॉ. आलोक कुमार सिंह, चिकित्साधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सक हैदरपुर, डॉ. श्रुति कटियार, चिकित्साधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सक अटसू आदि मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजकों ने मुख्य अतिथि को श्यामा तुलसी का पौधा भेंट किया।