फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार और डायरिया के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। उमस भरी गर्मी में बुखार व डायरिया के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में 428 मरीजों ने पर्चा बनवाया। इसमें अधिकांश मरीजों ने बुखार, पेटदर्द, उल्टी से पीड़ित होने की समस्या बताई। पांच गंभीर रोगियों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते बुखार व डायरिया के मरीज ज्यादा आ रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के सीएमएस डॉ. पीके कटियार ने बताया कि ओपीडी में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुखार, पीलिया, उल्टी आना, शरीर में कमजोरी, स्टोन, डायरिया, खांसी के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के चलते मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
मौसम का बदलाव और गर्मी के दिनों में बरती जाने वाली लापरवाही व्यक्ति को बीमार कर देती है। इसलिए इन दिनों में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस समय बीमारियों को नजरअंदाज न करें। किसी भी तरह की समस्या होने पर चिकित्सक से सलाह लेने के बाद ही दवाओं का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें