फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण के लिए जुलाई माह में घर-घर दस्तक देंगी टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए जिले में एक जुलाई से 31 जुलाई तक दो चरणों में जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए ग्राम वार कार्य योजना तैयार कर शासन को रिपोर्ट भेजनी होगी। जिले में गठित होने वाली टीमें संचारी रोगों और दिमागी बुखार के प्रति लोगों को घर-घर जाकर जागरुक करेंगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद के निर्देशानुसार एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 12 जुलाई से 25 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाना है। अभियान को सफल बनाने के लिए 11 विभाग मिलकर कार्य करेंगे।
इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर क्षय रोग के संभावित रोगियों के विषय में जानकारी करेंगी। साथ ही लक्षण वाले व्यक्ति का विवरण दर्ज कर ब्लॉक मुख्यालय को देंगी। अभियान के शुभारंभ से पहले सभी विभागों की बैठक होगी, जिसमें उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अभियान शुरू होने के बाद जुलाई माह के प्रत्येक शनिवार को समीक्षा बैठकें होंगी। विभागवार लक्ष्य के सापेक्ष शनिवार तक की गतिविधियों की साप्ताहिक रिपोर्ट सोमवार तक राज्य मुख्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन

इन विभागों की रहेगी भूमिका
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग/ग्राम्य विकास विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, सूचना विभाग, उद्यान विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें