फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। फाइलेरिया रोग को खत्म करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग 21 दिसंबर से दस दिन तक फाइलेरिया निरोधी विशेष अभियान चलाएगा। शुक्रवार को जिला समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने अभियान के बाबत जरूरी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि इस दौरान घर-घर जाकर दवा खिलाई जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एमपीडब्ल्यू, एएनएम, आशा एवं स्वयंसेवी कार्यकर्ता दवा खिलाएंगे। जो व्यक्ति दवा खाने से छूट जाएंगे, वह अपने पास के सरकारी अस्पताल से दवा ले सकते हैं। बताया कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और गंभीर रोग से बीमार व्यक्तियों को दवा नहीं खिलाई जाएगी।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि फाइलेरिया रोग में अक्सर हाथ या पैर में बहुत ही ज्यादा सूजन हो जाती है। इसलिए इस रोग को हाथी पांव भी कहते हैं। जिन व्यक्तियों के अंदर माइक्रो फाइलेरिया के कीटाणु रहते हैं, उन्हें दवा खिलाने से कुछ प्रभाव जैसे जी मचलाना, उल्टी आना, हल्का बुखार आना, चक्कर आना आदि हो सकता है। इससे घबराना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें