फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती का पंजीकरण कराने पर 1000 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया/बिधूना। 50 शय्या जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना कार्यक्रम का आयोजन कर गर्भवती का स्वास्थ्य परीक्षण कर फल वितरित किए गए। सीएमएस डॉ. लाखन सिंह ने बताया कि योजना से गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पहले बच्चे के जन्म के दौरान फायदा होगा। योजना की राशि बैंक खाते में दी जाएगी। पहली किस्त 1000 रुपये गर्भावस्था के पंजीकरण के समय देने की योजना है। दूसरी किस्त 2000 रुपये छह महीने की गर्भावस्था के बाद व तीसरी किस्त 2000 रुपये बच्चे का जन्म पंजीकृत के बाद दिया जाएगा। वहीं, नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि यह योजना केंद्रीय, राज्य सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में नियमित रोजगार करने वाली महिलाओं व किसी अन्य योजना या कानून के तहत समान लाभ लेने वाली महिलाओं को लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

बिधूना सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीपी शाक्य ने महिलाओं की जांचकर दवा व फल वितरित किए। उन्होंने बताया कि शिविर में 196 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनमें सात गर्भवती महिलाओं में पोषकता कम मिलने पर एएनएम को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। महिला को उचित देखरेख करने की सलाह दी गई है। शिविर में डीपीएम अनीष अंसारी, जिला मातृ परामर्शदाता अखिलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें