फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लापुर गांव में हर घर में बुखार के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू(औरैया)। क्षेत्र के गांव बल्लापुर में बुखार की मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हर घर में डेंगू के मरीज हैं। हालांकि अभी जांच रिपोर्ट न आने से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अब तक बुखार से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को सफाई कर्मियों ने गलियों की सफाई की। स्वास्थ्य विभाग ने कई दिन पहले दवा का छिड़काव भी किया था।
विज्ञापन

बल्लापुर गांव की आबादी लगभग 1200 है। इस समय लगभग हर घर में मरीज हैं। वहीं, उर्मिला देवी, राजकुमार, लज्जाराम शुक्ला की पिछले दिनों बुखार से मौत भी हो चुकी है। इससे ग्रामीण खौफ जदा हैं। वहीं, गुरुवार को सफाई कर्मियों ने गांव पहुंचकर सफाई की।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने बताया कि मैंने लगभग तीस-पैंतीस लोगों की जांच करके दवाई उपलब्ध करवाई है। वहीं, तीन लोगों की बुखार से मौत होने की जानकारी हुई है। डेंगू बुखार की जानकारी के लिए सैंपल भेजे गए हैं। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही जानकारी हो सकेगी कि डेंगू है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें