फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य इकाइयों पर शिविर लगाकर जागरुक किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। युवाओं को सही उम्र में प्रजनन का निर्णय लेने में सक्षम बनाने के लिए 26 सितंबर को दुनिया भर में ‘विश्व गर्भनिरोधक दिवस’ मनाया जाता है। विश्व गर्भ निरोधक दिवस पर 50 व 100 शैय्या जिला अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर शिविर लगाकर जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी सीएमओ डॉ.अर्चना श्रीवास्तव ने दी।
विज्ञापन

सीएमओ ने सभी अधीक्षकों और प्रभारी चिकित्साधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं कि 26 सितंबर को परिवार नियोजन से जुड़ी सामग्री की शत प्रतिशत उपलब्धता होनी चाहिए। आशा एवं एएनएम कम से कम दो लाभार्थियों को इस अवधि के दौरान परिवार नियोजन के स्थायी अथवा अस्थायी विधि का लाभ अवश्य दिलवाएं। संस्थागत प्रसव वाली सभी इकाइयों पर प्रसव के बाद लाभार्थी को प्रेरित कर पीपीआईयूसीडी की सेवा दी जाए।
सीएमओ ने कहा कि जिले में प्रत्येक शुक्रवार अंतराल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 25 सितंबर का अंतराल दिवस, विश्व गर्भनिरोधक दिवस के दौरान पड़ रहा है जिस पर खासतौर से निर्धारित सेवा दिवस (एफडीएस) का भी आयोजन किया जाएगा और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परिवार नियोजन की सेवाओं पर जोर दिया जाएगा और सभी आशा-एएऩएम एक से दो लाभार्थियों को सेवा दिलाएंगी। शुक्रवार को विश्व गर्भ निरोधक दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह एवं आलोक कुमार, सचिव मुख्य मंत्री वेबिनार के माध्यम से परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें