फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल-2 कोविड अस्पताल में संकट मंडराया

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गंभीर मरीजों के इलाज के लिए 100 शय्या अस्पताल चिचौली को एल-2 कोविड सेंटर बनाया गया है। यहां तीन मरीज भर्ती हैं। यहां तीन डॉक्टर तैनात हैं। इनकी ड्यूटी तीन शिफ्ट में लगाई जाती है। गुरुवार से इन डॉक्टरों के ड्यूटी के 15 दिन पूरे हो जाएंगे। इसके बाद इन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। इससे यहां पर इलाज का संकट मंडराने लगा है।
विज्ञापन

जिले में कोविड जांच बढ़ने से मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। इनके इलाज के लिए जिले में तीन अस्पताल हैं, जिसमें एक एल-2 और दो एल-1 स्तर के हैं। एल-2 में तीन मरीज और एल-1 में 19 मरीज भर्ती हैं। दूसरी तरफ, होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या बढ़ने से राहत है। होम आइसोलेशन में वर्तमान में 312 मरीज हैं। वहीं, एक्टिव केस 351 हैं, जबकि जिले में बेड की संख्या 260 है। यदि होम आइसोलेशन में मरीजों को न रखा जाए तो जिले में बेड की संख्या के अनुसार 91 मरीजों के लिए अलग से बेड की व्यवस्था करनी पड़ेगी। अब अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन को वरीयता दे रहे हैं। वहीं, डॉक्टरों की भी कमी है। जिला अस्पताल में तैनात तीनों डॉक्टरों के शुक्रवार से क्वारंटीन की तैयारी चल रही है, ऐसे में यदि एक साथ तीनों डॉक्टर क्वांरटीन हो गए तो इलाज की समस्या खड़ी हो जाएगी।
मानक के अनुसार नौ डॉक्टर होने चाहिए। वर्तमान में सिर्फ तीन डॉक्टर तैनात हैं। तीनों डॉक्टरों की ड्यूटी कोविड में लगी है। इनका क्वारंटीन का समय आ गया है। तीनों डॉक्टरों के क्वारंटीन में जाने से यहां इलाज की समस्या खड़ी हो जाएगी। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव को स्थिति से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राजीव रस्तोगी, सीएमएस, 100 शय्या अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें