अजीतमल(औरैया)। कोतवाली क्षेत्र स्थित बाबरपुर देहात के मोहल्ला सिद्धार्थनगर में मंगलवार को खाना खाने के बाद दंपति व चार बच्चे बीमार हो गए। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
मोहल्ला सिद्धार्थनगर निवासी माया देवी पत्नी आजाद सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मंगलवार को सब्जी मंडी बाबरपुर स्थित एक दुकान से दो पैकेट रिफाइंड व चीनी आदि सामान खरीदा था। उसी रिफाइंड से खाना बनाकर परिवार को खिलाया और खुद भी खाया।
खाना खाने के कुछ समय बाद पूरा परिवार बीमार हो गया। उन्होंने जब दुकान पर जाकर एक्सपायरी रिफाइंड देने की बात कही तो दुकानदार ने बदसलूकी करते हुए भगा दिया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।