फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम आइसोलेशन वाले मरीजों के लिए मुफ्त आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। कोरोना संक्रमण की जद में आकर होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के लिए जिले के आयुर्वेदिक अस्पतालों में भरपूर मुफ्त दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के साथ ही प्राथमिक लक्षण वाले लोग भी यह दवाएं आयुर्वेदिक अस्पतालों से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक एवं क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डॉक्टर कप्तान सिंह पाल ने बताया कि जो कोरोना संक्रमित व्यक्ति होम आइसोलेशन (क्वारंटीन) में रह रहा है। उन लोगों के लिए जरूरी आयुर्वेदिक दवाइयां भरपूर मात्रा में उपलब्ध करा दी गई हैं। ऐसे लोगों के परिजन निकट के राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल पहुंचकर यह दवाइयां प्राप्त कर लाभ उठा सकते हैं। बताया कि जिन लोगों को सर्दी, जुकाम, खांसी के साथ अन्य प्राथमिक लक्षण प्रतीत होते हैं। वह भी अस्पताल पहुंचकर निशुल्क दवाइयां प्राप्त कर सकते हैं।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी ने बताया कि आयुर्वेदिक काढ़ा व अन्य दवाइयों के लिए भी डिमांड की गई है। जल्द ही वह भी जिले के अस्पतालों के लिए प्राप्त हो जाएंगी। काढ़ा भी सभी लोगों को जरूरत के हिसाब से निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। बताया कि कोरोना संक्रमित लोगों के लिए पूरे जिले में 20 राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में यह सुविधा शुरू हो गई है। यहां पर आयुष मंत्रालय द्वारा प्राप्त औषधियां निशुल्क दीं जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें