फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में भूमि पूजन के साथ राममय हुए दिबियापुर के मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम शुरू होने के बाद क्षेत्र में जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान हुए। घरों में दीपक जलाकर छोटी दीपावली मनाई। विभिन्न मंदिरों में कई आयोजन किए गए।
विज्ञापन

मंगलवार से ही राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के लिए अयोध्या में धर्मानुष्ठान शुरू हो गए थे। मंगलवार की शाम को कई घरों में दीपक जलाए गए। कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने अपनी पत्नी एवं बेटों के साथ घर के दरवाजे एवं छत पर दीपक जलाए। कृषि राज्य मंत्री के पीआरओ प्रमोद राजपूत ने अपने पैतृक गांव सौरी गढिय़ा में अखंड रामायण शुरू कराई। दिबियापुर में थाने के सामने स्थित राम मंदिर में सुंदर कांड का पाठ हुआ। यहां पर कई घंटों तक भजन कीर्तन हुए। भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी....आरती गायी गई। इसके साथ ही पौधरोपण भी किया गया।
औरैया रोड पर स्थित शिव मंदिर को आस्थावानों ने गुब्बारों एवं अन्य सजावटी सामग्री से सजाया। यहां पर शाम के समय प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। सेहुद स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में महंत बालयोगी बाबा रामप्रिय दास ने सुंदर कांड का पाठ कर आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें