फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से कम उम्र के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान आठ से

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। बच्चों में होने वाले दिमागी बुखार, निमोनिया व इंफेक्शन सहित तमाम बीमारियों से बचाव के लिए आठ अगस्त से पीसीवी वैक्सीन का टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्र फफूंद में डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों ने एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में डॉ. विजय आंनद ने बताया कि बच्चों में दिमागी बुखार (मेनिजाइटिस), निमोनिया, खून में इंफेक्शन व कान बहना सहित तमाम संक्रामक रोगों का खतरा रहता है। इससे रोकथाम और सुरक्षा के लिए एक साल से कम आयु के बच्चों हेतु पीसीवी वैक्सीन का टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसमें डेढ़ महीने के बच्चे को पहला टीका, साढ़े तीन महीने पर दूसरा, नौ महीने पर तीसरा टीका लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आठ अगस्त से शुरू किए जाने वाले इस अभियान में प्रशिक्षण कर रहे सभी स्वास्थकर्मी सजगता बरतते हुए टीकाकरण में पूरी तरह सहयोग करें। प्रशिक्षण के दौरान डब्ल्यूएचओ मॉनिटर सुमित, आईओ दिबियापुर मंडवी पाल, आईओ फफूंद हिमांशु पर्यवेक्षक रामपाल सिंह व शिवेंद्र चौहान सहित तमाम एएनएम, आशाएं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें