अछल्दा (औरैया)। निमोनिया व दिमागी बुखार जैसी घातक बीमारियों से बचाव के लिए एक साल तक के बच्चों को टीकाकरण के साथ ही न्यूमोकोकल वैक्सीन भी दी जाएगी। इसकी शुरुआत अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीएचसी अछल्दा में तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को इसके लिए प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि सीएचसी अछल्दा पर न्यूमोकोकल वैक्सीन की शुरुआत अगस्त से शुरू होने जा रही है। इसी के मद्देनजर सीएचसी अछल्दा में सोमवार को स्वास्थ्य पर्वेक्षक, एएनम और आशाओं को यूनिसेफ और डब्ल्यूएचओ के सहयोग प्रशिक्षण दिया गया।
इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश चंद्र , यूनिसेफ के नरेंद्र शर्मा, सुबोध चतुर्वेदी, जोर सिंह, आशिफ अब्बास, सुरेंद्र सिंह के अलावा आशा और एएनएम उपस्थित रहीं।