फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

री-सैंपल समेत 40 की रिपोर्ट आने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना की जांच के लिए अब तक 250 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 40 की रिपोर्ट आनी बाकी है, जिसका प्रशासन इंतजार कर रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इन सैंपलों को लखनऊ भेजा गया है। इनकी रिपोर्ट गुरुवार को दोपहर तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ.शिशिर पुरी ने बताया कि 16 मार्च से शुरू हुई सैंपल भेजे जाने की प्रक्रिया में अब तक जिले भर में 250 सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है। 17 अप्रैल को जांच के लिए 59 सैंपल भेजे गए थे, जिसमें 57 की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी, जिसमें तीन पाजिटिव और 50 निगेटिव निकले थे। साथ ही चार सैंपलों को दोबारा जांच के लिए भेजा गया था।
इनमें दो की रिपोर्ट आई और दो की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। 20 अप्रैल को 17 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिसमें एक दोबारा जांच के लिए सैंपल शामिल हैं। 21 अप्रैल को 17 सैंपल को दोबारा जांच समेत 21 सैंपलों को भेजा गया है। अब इन्हीं 40 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें