फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने तीन किमी क्षेत्र का सर्वे कर रिपोर्ट भेजी डब्ल्यूएचओ को

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। हॉटस्पॉट घोषित गांव हालेपुर के आसपास तीन किमी के क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की गठित टीमों ने घर-घर जाकर सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। सर्वे कार्य की मॉनिटरिंग करने इटावा से पहुंची विश्व स्वास्थ्य संगठन की दो सदस्यीय टीम ने सर्वे कार्य पूरा होने के बाद रिपोर्ट बनाने का कार्य शुरू कराया है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल ने बताया कि सर्वे के लिए बनाई गई 52 टीमों ने अपना कार्य पूरा कर लिया है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यह रिपोर्ट विश्व स्वास्थ्य संगठन को सौंपी जाएगी।
उधर, एसडीएम अजीतमल रमेश यादव ने बुधवार को गांव हालेपुर का दौरा किया। स्वास्थ्य विभाग के टीम प्रभारी डॉ. विमल से गांव में क्वारंटीन किए गए परिवार के स्वास्थ्य परीक्षण के बारे में जानकारी ली। सफाई की व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन

लोगों को घर के अंदर ही रहने की सलाह देते हुए बिना कारण बाहर दिखने पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए। एसडीएम रमेश यादव ने बताया की गांव में ही जरूरी सामान फल, दूध और दवाएं आदि उपलब्ध कराया जा रहा है। मोबाइल चक्की से आटा पिसवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें