फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में आने वाले कुछ सामान्य मरीजों का हो रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लॉकडाउन लागू होने के बाद शहर के 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल में बंद चल रही ओपीडी के बाद भी अस्पताल प्रशासन की ओर से इमरजेंसी की हालत में आने वाले कुछ मरीजों को इलाज मुहैया कराया जा रहा है। इसमें ज्यादातर कुत्ता काटने व बंदर काटने के प्रतिदिन लगभग दस मरीजों को वैक्सीन लगाईं जा रहीं हैं। साथ ही अस्पताल में पर्चा बनवाने के दौरान लगने वाली लाइन में मरीजों को सोशल डिस्टेंस का भी पालन करा रहा है।
विज्ञापन

लॉक डाउन घोषित होने के बाद 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल में पूरी तरह से ओपीडी बंदज कर दी गई है। ऐसे में मरीजों के सामने गंभीर समस्या बनी हुई है। हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से गंभीर हालत के आने वाले कुछ मरीजों को इलाज मुहैया कराकर मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है।
इस संबंध में सीएमएस डॉ.लाखन सिंह ने बताया कि ओपीडी बंद होने केे बाद भी अस्पताल में आने वाले बुखार, हड्डी टूटने संबंधी, शुगर, खांसी आदि के गंभीर मरीजों को इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रतिदिन 50-60 मरीजों के पर्चे बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें