औरैया। कोरोना वायरस के संदिग्धों को जिले के 100 शैय्या युक्त जिला चिकित्सालय में बने क्वारंटीन वार्ड में रखा जा रहा है। लेकिन शासन द्वारा निर्देश मिलने के बाद अब जल्द ही स्थान का चयन कर सौ बेड का एल-1 चिकित्सालय बनाए जाने की तैयारी की जा रही है।
नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि शासन द्वारा निर्देश मिले है कि एल-1 चिकित्सालय बनाया जाए। जिसके लिए जल्द ही स्थान का चयन कर लिया जाएगा। बताया कि यह स्थान सौ शैय्या युक्त जिला चिकित्सालय के पास चयन किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए लाज, होटल या हास्टल हो सकता है। जिसकी निगरानी के लिये 25 सदस्यी टीम बनाई जाएगी। जिसके द्वारा यहां लाए जाने वाले संदिग्धों की निगरानी की जाएगी।