फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आने वाले प्रवासियों के लिए अयाना में दो सेंटर बनाएं गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। महानगरों से पलायन करके गांव में दाखिल हो रहे लोगों के लिए अब गांव-गांव व्यवस्था होने लगी है। बीहड़ी क्षेत्र के गांव अयाना में बुधवार को ग्राम पंचायत भवन व प्राथमिक विद्यालय को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। यहां बाहर से आने वाले लोगों की जांच की जाएगी। हालांकि बुधवार को यहां एक भी व्यक्ति नहीं पहुंचा था। इधर बीहड़ी क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में सीएचसी की टीम ने 82 लोगों की जांच की है।
विज्ञापन

अयाना के ग्राम प्रधानपति शीपू चौहान और पंचायत मित्र राजकुमार ने बुधवार को अयाना के ग्राम पंचायत भवन व प्राथमिक विद्यालय को क्वारंटीन सेंटर में तब्दील किया। यहां बाकायदा गद्दों का इंतजाम किया गया। बताया कि यहां महानगरों से पलायन करके आ रहे लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा। इधर सीएचसी में तीन टीमें गठित की गई हैं, जो बीहड़ी क्षेत्र के गांवों में जाकर बाहर से आने वाले प्रवासियों की जांच करेगी। बुधवार को डॉक्टरों की टीम ने लक्ष्मणपुर में 82 लोगों को क्वारंटीन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें