औरैया। लॉकडाउन में शासन द्वारा सरकारी व निजी अस्पतालों को मरीजों के परीक्षण करने व देखरेख करने के निर्देश दिए हैं। कई निजी अस्पतालों के न खुलने की शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने सभी निजी अस्पतालों को खोलने व मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिए हैं।
जिले के निजी अस्पतालों के बंद होने की शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने निर्देश देते हुए कहा है कि अस्पतालों में लॉकडाउन के दौरान निजी अस्पतालों को खोलने की व्यवस्था की जाए। अस्पतालों में चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की एक निश्चित अवधि के लिए उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा दवाओं की उपलब्धता बनाएं रखे। बताया कि अस्पतालों में आने वाले मरीजों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मरीजों को देखा जाए। अस्पतालों में समुचित सेवा सुनिश्चित करते हुए आईएमए का सहयोग भी लिया जा सकता है।