फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेवल एक का आइसोलेशन वार्ड बनने के बाद दिबियापुर सीएचसी पर आकस्मिक सेवाएं बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर के 50 शय्या युक्त महिला एवं शिशु चिकित्सालय को कोरोना संक्रमण को देखते हुए आइसोलेशन वार्ड के लिए तैयार किया गया है। इसके चलते यहां पर शुक्रवार से आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाएं बंद कर दी गईं। मुख्य गेट को बंद कर दिया गया। इसके साथ ही मातृ एवं शिशु चिकित्सालय के बाहर महिला पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र के अनुसार यहां पर 30 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। यहां पर कोरोना संदिग्ध मरीजों को 14 दिन के लिए आइसोलेशन के लिए भर्ती किया जाएगा। जबकि चिचौली स्थित 100 शय्या जिला चिकित्सालय को लेवल-2 का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
14 दिन के आइसोलेशन के बाद भी ठीक न होने पर चिचौली अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद दिबियापुर सीएचसी पर आकस्मिक सेवाएं बंद की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें