बिधूना/सहार। लॉकडाउन होने के बाद अन्य प्रदेशों से आ रहे लोगों का बिधूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों टीम परीक्षण कर रही है। परीक्षण कराने आ रहे लोगों से कहा जा रहा है कि 14 दिन अलग रहे और घर से बाहर न निकले। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना के अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि परीक्षण के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। इसके अलावा मोबाइल टीम गांव-गांव जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। संवाद
उधर, सहार कसबे में बाहर से आने वाले लोगों का सरकारी अस्पताल में परीक्षण कैंप लगाया गया। इस दौरान गुरुग्राम, दिल्ली, सूरत व मथुरा से आए 35 लोगों ने कैंप में पहुंचकर अपनी जांच कराकर शंका को दूर किया। इस दौरान डॉक्टर शलभ मोहन, मनोज मिश्रा, नीलम यादव की टीम ने परीक्षण कराने आए लोगों की स्थिति की जानकारी की गई।
सीएचसी अधीक्षक डॉ.राकेश सचान व डॉ.शलभ मोहन ने बताया कि परीक्षण के लिए आने वाले मरीजों के नाम, मोबाइल नंबर व पता नोट कर लिया गया है। इन लोगों की सूची कोरोना वायरस के नोडल अधिकारी को सौंपी जाएगी। इसके बाद लोगों के घर टीम भेजकर उनकी जांच कराई जाएगी।