फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात दे चुके मरीज बनेंगे टीबी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने को लेकर प्रदेश में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षय रोग को मात दे चुके मरीज टीबी चैंपियन बनकर लोगों को जागरूक करेंगे। जल्द ही जनपद में टीबी चैंपियन का चयन किया जाएगा। इस मामले में संयुक्त निदेशक क्षय रोग ने जिला क्षय रोग अधिकारी को पत्र जारी कर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक क्षय रोग संतोष गुप्ता द्वारा जारी किए गए पत्र के संबंध में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि समाज में क्षय रोग के संबंध में जनमानस को जागरूक करने में यह प्रयास बहुत उपयोगी साबित होंगे। टीबी चैंपियन अपनी आप बीती और अनुभवों को अपनी आवाज के माध्यम से अन्य लोगों तक पहुंचाएंगे। इस रोग को मात दे चुके चैंपियन द्वारा सही तरीके से अपनी बात रखने से क्षय रोगियों के प्रति भेदभाव भी कम होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 12 जिलों में टीबी चैंपियनों ने जनपदीय टीबी फोरम में प्रतिभाग, ट्रीटमेंट सपोर्टर तथा सक्रिय खोज अभियान में कार्यकर्ता के रूप में योगदान दिया है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में तीन से पांच टीबी चैंपियनों के चयन का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम के लिए चयनित चैंपियन को किसी भी तरह का मानदेय भुगतान नहीं किया जाएगा। इस संबंध में जिला क्षयरोग अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी चैंपियन का चयन किया जाना है। जो आम लोगों के लिए प्रेरणा श्रोत बनेंगे। इससे लोगों में जागरूकता के साथ-साथ टीबी रोगियों में भी कमी आएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में जिले में 1132 टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले से पांच टीबी चैंपियन चयनित होंगे। जल्द ही इस दिशा में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें