फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घसारा पीएचसी में दो माह से नहीं पहुंचे डाक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घसारा का शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. सुधांशु दीक्षित व डॉ. शिशिरपुरी ने निरीक्षण किया। घसारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. जितेंद्र कुमार मौके पर नहीं मिले। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि वह दो माह से अनुपस्थित चल रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारियों ने वहां ओपीडी, हाजिरी रजिस्टर आदि को देखा। ग्रामीणों ने भी चिकित्सक न आने की शिकायत की। डिप्टी सीएमओं ने सीएचसी अछल्दा अधीक्षक डॉ सिद्दार्थ वर्मा से जानकारी ली। इसके बाद डिप्टी सीएमओ ने अछल्दा सीएचसी पर पहुंचकर हाजिरी रजिस्टर, दवा स्टॉक रजिस्टर को चेक करते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ सिद्दार्थ वर्मा से पूछताछ करते हुए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें