फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा और आशा संगिनी होंगी हाईटेक, जल्द मिलेगा स्मार्ट फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस और गृह भ्रमण के दौरान लाभार्थियों को प्राथमिक उपचार सहित जांच की सुविधाओं को प्रत्येक दिन स्मार्ट फोन के जरिये अपडेट किया जाएगा। इसके लिए अब आशा और आशा संगिनी को हाईटेक कर स्मार्ट फोन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

यह पहल आयुष्मान योजना के दूसरे भाग यानी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आरोग्य केंद्र) के लिए की गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिल सकेगी कि आयुष्मान योजना के जरिए कितने लोगों को लाभ दिया गया और कितनों को दिया जाना है।
सीएमओ डॉ. एके राय ने बताया कि शासन की ओर से स्मार्ट फोन आ चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के हेल्थ वेलनेस सेंटरों में सेवा देने वाली आशा और आशा संगिनी को यह स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। इससे वह आयुष्मान लाभार्थी और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में उपचार कराने वाले लोगों की जानकारी प्रतिदिन अपडेट कर सकेंगी। इससे स्वास्थ्य विभाग को पता चल सकेगा, कितने लोग योजना का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (डीसीपीएम) अजय पांडेय ने बताया कि शासन द्वारा इससे पहले सभी जिलों के सीएमओ से जिले की आशा व आशा संगिनी की संख्या मांगी गई थी। उन्हें हर दिन अपने काम की जानकारी अपडेट करनी होगी। जिले में 20 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और सात सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं। इनमें से सात नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तब्दील किया गया है। इसके अंतर्गत आने वाली आशाओं की संख्या 131 और आशा संगिनी आठ हैं। कुल 131 आशा व 62 आशा संगिनियों को स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें