फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड मास्टर निलंबित, दो शिक्षकों का वेतन काटा

विज्ञापन
बीएसए के निरीक्षण में जगतमई स्कूल में लटकता ताला। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। बीहड़ी क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए बीएसए चंदना राम इकबाल ने सख्ती शुरू कर दी है। उन्होंने शुक्रवार को सदर ब्लॉक के गांव जगतपुर मई के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यालय में ताला लटका मिला। इस पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी जाहिर कर हेड मास्टर सुनील को निलंबित करने, एक शिक्षक व शिक्षामित्र का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए है।
बीएसए ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिल रही थी कि स्कूल अक्सर बंद रहता है। उन्होंने शिक्षकों को हिदायत दी कि समय से विद्यालय आकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। निरीक्षण में यदि विद्यालय बंद मिला अथवा शिक्षक विलंब से पहुंचे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें