फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जोड़ों ने फिर थामा एक दूसरे का हाथ

Sat, 22 Oct 2016 11:13 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
पहल दिवस में मौजूद सीओ सिटी चौधरी रमेश सिंह व महिला थानाध्यक्ष संगम भदौरिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर ब्लाक स्थित महिला थाना में पहल दिवस का आयोजन हुआ। यहां 12 मामलों की सुनवाई हुई। इस दौरान चार जोड़ोें ने आपसी विवाद को समाप्त कर साथ रहने की हामी भरी।
विज्ञापन


पहल दिवस में सीओ सिटी चौधरी रमेश सिंह की मौजूदगी में महिला थानाध्यक्ष संगम भदौरिया ने मामलों की सुनवाई की। आरती देवी पुत्री गिरजाशंकर निवासी ग्राम कखावतू औरैया व जीतू पुत्र श्याम बाबू निवासी अंगदपुर थाना बरौर कानपुर देहात, रेखा उर्फ रजनी पुत्री बटेश्वर दयाल निवासी जगनपुरा थाना अजीतमल व धर्मवीर सिंह निवासी झाबर का पुर्वा दिबियापुर, अनीता देवी पुत्री सोबरन निवासी उमरसाना थाना दिबियापुर व विश्व प्रताप सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी सूखमपुर की मढ़ैया, सीमा निवासी खानपुर कल्यानपुर थाना फफूंद  व तहसीलदार निवासी पड़रहा दिबियापुर के बीच सुलह कराई गई। थानाध्यक्ष संगम भदौरिया ने बताया कि 12 मामलों में से एक  में पति-पत्नी ने न्यायालय से मामला तय कराने का फैसला लिया। इससे यह फ ाइल बंद कर दी गई। बाकी मामलों में आगे की तारीख दे दी गई है।

अभद्रता करने पर पति का चालान
पहल दिवस के दौरान सीओ सिटी चौधरी रमेश सिंह की मौजूदगी में आरती वर्मा व अभिषेक उर्फ गौरव के बीच दूसरी पत्नी को लेकर वार्ता चल रही थी। आरती ने पति अभिषेक को मासूम बेटी योगिता व गौरी का हवाला देते हुए दूसरी पत्नी के साथ रिश्ता तोड़ने के लिए कहा। इसी दौरान मौके पर पहुंची दूसरी पत्नी को देख अभिषेक आरती वर्मा से अभद्रता करने लगा। इस पर अभिषेक उर्फ गौरव का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें