-मतदाता जागरूकता रैली निकालतीं जीजीआईसी की छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
न रहो परदे की ओट में, बहुत शक्ति है वोट में... जैसे नारोें व स्लोगन लिखी तख्तियों के जरिए जीजीआईसी दिबियापुर की छात्राओं ने रैली निकालकर मतदान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या डा. शांती कुमारी यादव ने कहा कि मतदान करना देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। मतदान में सभी को भाग लेना चाहिए। देश व प्रदेश में सरकार बनाने में प्रत्येक वोट की अपनी महत्ता है। मतदाता जागरूकता रैली नगर की प्रमुख सड़कों से होती हुई कालेज पहुंची। इस दौरान अनुपमा, रामा देवी, दीपिका, पुष्पांजलि, प्रीती, उमा पोरवाल, मंजू गुप्ता सहित कालेज स्टाफ मौजूद रहा।